पॉलिसी
प्राइवेसी पॉलिसी
आख़िरी बदलाव: 12 अगस्त 2026
यह हिंदी अनुवाद आपकी सुविधा के लिए है। क़ानूनी रूप से अंग्रेज़ी संस्करण ही मान्य है।
यह पॉलिसी IT (Reasonable Security Practices) Rules, 2011 के तहत प्रकाशित है, और Digital Personal Data Protection Act, 2023 के लागू होते प्रावधानों के अनुरूप लिखी गई है।
हम कौन हैं
Pakka भारत में रजिस्टर्ड एकल स्वामित्व है (Udyam-रजिस्टर्ड सूक्ष्म उद्यम), जिसे उसका मालिक चलाता है — नाम हमारी शर्तों में प्रकाशित है।
दो तरह के लोग
Pakka दो समूहों की जानकारी संभालता है, और दोनों से रिश्ता अलग है।
जो व्यवसाय Pakka सब्सक्राइब करते हैं
उनके लिए हम data fiduciary हैं — क्या इकट्ठा होगा और क्यों, हम तय करते हैं।
उन व्यवसायों के ग्राहक
उनके लिए हम processor हैं — व्यवसाय के निर्देश पर काम करते हैं। क्या इकट्ठा होगा, व्यवसाय तय करता है, और अपने ग्राहकों को बताना उसकी ज़िम्मेदारी है। आप Pakka इस्तेमाल करने वाले किसी व्यवसाय के ग्राहक हैं, तो पहले उसी से संपर्क करें; हमें सीधे भेजे अनुरोध पर भी हम काम करेंगे।
हम क्या इकट्ठा करते हैं
| जानकारी | क्यों |
|---|---|
| WhatsApp फ़ोन नंबर | कौन बुक कर रहा है यह पहचानने और पुष्टि भेजने के लिए |
| नाम, जहाँ दिया जाए | ताकि व्यवसाय बुकिंग पहचान सके |
| मैसेज की सामग्री | बुकिंग की बात समझने और जवाब देने के लिए |
| बुकिंग का ब्योरा — तारीख़, समय, सेवा, रक़म | कैलेंडर चलाने और पेमेंट लिंक बनाने के लिए |
| पेमेंट का reference | एडवांस को बुकिंग से मिलाने के लिए। कार्ड, बैंक या UPI credentials हम कभी नहीं देखते। |
| सब्सक्राइबर का संपर्क और बिलिंग ब्योरा | सब्सक्रिप्शन चलाने और invoice के लिए |
हम location, contacts, photos या device identifiers इकट्ठा नहीं करते। बच्चों की जानकारी जान-बूझ कर नहीं लेते। किसी से निजी जानकारी ख़रीदते नहीं।
जो हम कभी नहीं छूते
ग्राहक की पेमेंट सीधा व्यवसाय की अपनी UPI ID पर जाती है। Pakka पैसा न लेता है, न रखता है, न आगे भेजता है — और UPI PIN, कार्ड नंबर, बैंक लॉगिन या किसी भी पेमेंट credential तक हमारी पहुँच कभी नहीं होती।
और कौन देखता है
- WhatsApp / Meta — मैसेज WhatsApp Business Platform से जाते हैं और Meta की अपनी शर्तों के अधीन हैं।
- हमारा होस्टिंग प्रोवाइडर — डेटा हमारे किराये के सर्वरों पर रहता है।
- एक भाषा-प्रोसेसिंग प्रोवाइडर — हिंदी/Hinglish में लिखी बुकिंग समझने के लिए मैसेज का टेक्स्ट किसी third-party मॉडल को भेजा जा सकता है।
- हमारा पेमेंट गेटवे — सिर्फ़ सब्सक्रिप्शन की बिलिंग के लिए।
- Google Analytics — यह वेबसाइट (pakka.online) कितनी बार और कैसे देखी जाती है, यह समझने के लिए। यह सिर्फ़ इस वेबसाइट पर लागू होता है, आपकी WhatsApp बुकिंग पर नहीं।
हम निजी जानकारी बेचते नहीं, विज्ञापन के लिए बाँटते नहीं। सरकारी संस्था को जानकारी तभी दी जाती है जब क़ानून कहे।
कितने समय तक रखते हैं
बुकिंग और मैसेज के रिकॉर्ड बुकिंग की तारीख़ से 36 महीने रखे जाते हैं, फिर मिटा दिए जाते हैं। Invoice और पेमेंट रिकॉर्ड 8 साल — जितना Income Tax Act कहता है। मिटाने का सही अनुरोध आए तो पहले भी मिटा देते हैं।
आपके अधिकार
- पूछना कि हमारे पास आपकी क्या जानकारी है
- उसे ठीक कराना
- उसे मिटवाना
- सहमति वापस लेना — जिससे आगे की प्रोसेसिंग रुक जाती है
- शिकायत अधिकारी से, और Data Protection Board of India बनने पर उससे, शिकायत करना
इनमें से कुछ भी करना हो तो हमें लिखिए — संपर्क पेज से, या हमारी शर्तों में दिए email पर — अकाउंट वाले email या नंबर से; या जिस व्यवसाय के साथ बुकिंग की थी उसे WhatsApp पर MITAO (मिटाओ) भेज दीजिए। 48 घंटे में जवाब, 30 दिन में काम पूरा।
मिटाने पर आपका नाम, फ़ोन नंबर और मैसेज की सामग्री हट जाती है। बुकिंग का रिकॉर्ड, पहचान हटा कर, तब रह सकता है जब व्यवसाय को अपने हिसाब-किताब के लिए चाहिए।
सुरक्षा
डेटा TLS पर चलता है और नियंत्रित-पहुँच वाले सर्वरों पर रहता है। पहुँच सिर्फ़ मालिक तक सीमित है। निजी डेटा में कोई सेंध लगे तो प्रभावित लोगों और संबंधित प्राधिकरण को बिना देर सूचित करेंगे।
बदलाव
पॉलिसी में बड़ा बदलाव लागू होने से कम-से-कम 14 दिन पहले सब्सक्राइबरों को email से बताया जाता है। ऊपर लिखी तारीख़ हमेशा मौजूदा संस्करण की है।
शिकायत अधिकारी
शिकायत अधिकारी का नाम और संपर्क हमारी शर्तों में प्रकाशित है। शिकायत का जवाब 48 घंटे में, निपटारा 30 दिन में।