पक्काPakka हिंदी·English

पॉलिसी

नियम और शर्तें

आख़िरी बदलाव: 12 अगस्त 2026

यह हिंदी अनुवाद आपकी सुविधा के लिए है। क़ानूनी रूप से अंग्रेज़ी संस्करण ही मान्य है।

ये शर्तें Pakka के इस्तेमाल पर लागू होती हैं। सब्सक्राइब करने या सेवा इस्तेमाल करने का मतलब है कि आप इनसे सहमत हैं।

1. हम कौन हैं

Pakka भारत में रजिस्टर्ड एकल स्वामित्व (sole proprietorship) है — एक Udyam-रजिस्टर्ड सूक्ष्म उद्यम। रजिस्ट्रेशन नंबर लेन-देन के पक्षों को माँगने पर दिया जाता है; पूरा रजिस्टर्ड पता माँगने पर मिलता है और हर invoice पर होता है। इन शर्तों में "हम" और "Pakka" का मतलब वही व्यवसाय है। "आप" का मतलब वह व्यवसाय जो सेवा सब्सक्राइब करता है।

2. सेवा करती क्या है

Pakka आपके WhatsApp नंबर पर आए मैसेज पढ़ता है, हिंदी/Hinglish/English में लिखी बुकिंग की बात समझता है, आपकी तय की हुई उपलब्धता से मिलाता है, और मंज़ूरी के लिए आपके सामने रखता है। आपकी हाँ के बाद ग्राहक को पुष्टि और आपकी अपनी UPI ID का पेमेंट लिंक भेजता है।

Pakka सॉफ्टवेयर है। न बुकिंग एजेंट, न मार्केटप्लेस, न पेमेंट सेवा।

3. आपके और आपके ग्राहकों के बीच पेमेंट

आपके ग्राहकों के एडवांस और बाक़ी रक़में सीधा आपकी अपनी UPI ID पर जाती हैं। Pakka उन लेन-देन का पक्ष नहीं है। हम वह पैसा किसी भी स्तर पर न लेते हैं, न रखते हैं, न जमा करते हैं, न आगे भेजते हैं — और उनके संबंध में हम payment aggregator या payment gateway नहीं हैं।

इसलिए हम ऐसी कोई पेमेंट न पलट सकते हैं, न लौटा सकते हैं, न उसकी गारंटी दे सकते हैं। ग्राहकों को रिफंड, और उसकी शर्तें, पूरी तरह आपकी ज़िम्मेदारी हैं।

4. आपकी ज़िम्मेदारियाँ

5. सब्सक्रिप्शन और बिलिंग

बिल हर महीने, भारतीय रुपये में — होम पेज पर छपे दाम पर या आपसे लिखित में तय दाम पर। न कम-से-कम अवधि, न लॉक-इन। दाम बदलने की सूचना email से 30 दिन पहले; जो महीना चुका दिया गया है उस पर बदलाव कभी लागू नहीं। बंद करना और रिफंड हमारी रिफंड पॉलिसी के हिसाब से।

6. उपलब्धता

हमारी कोशिश है कि सेवा हमेशा चालू रहे, पर बिना रुकावट चलने की गारंटी नहीं है। Pakka WhatsApp Business Platform, UPI और दूसरों के इंटरनेट ढाँचे पर टिका है — इनमें से किसी की भी ख़राबी का असर पड़ सकता है। तय रख-रखाव की सूचना, जहाँ हो सके, पहले से दी जाती है।

7. सही इस्तेमाल

Pakka से बिन-माँगी मार्केटिंग भेजना, किसी और व्यवसाय के नाम पर काम करना, किसी ग़ैर-क़ानूनी चीज़ की बुकिंग लेना, या WhatsApp Business Messaging Policy तोड़ना — मना है। हमें ठोस लगे कि इस धारा का उल्लंघन हो रहा है, तो हम सेवा रोक सकते हैं।

8. बौद्धिक संपदा

सॉफ्टवेयर, उसके इंटरफ़ेस और Pakka नाम हमारे रहते हैं। सब्सक्रिप्शन की अवधि तक आपको सेवा इस्तेमाल करने का सीमित, ग़ैर-हस्तांतरणीय अधिकार मिलता है। आपका व्यवसायिक डेटा, ग्राहक रिकॉर्ड और कैलेंडर आपके रहते हैं; जब कहें, हम निर्यात करके आपको दे देंगे और अपनी कॉपियाँ मिटा देंगे — प्राइवेसी पॉलिसी की retention अवधियों के अधीन।

9. देयता

जो देयता क़ानूनन हटाई नहीं जा सकती, ये शर्तें उसे नहीं हटातीं। उसके अधीन, किसी भी दावे में हमारी कुल देयता उतनी ही है जितनी सब्सक्रिप्शन फ़ीस आपने दावे से पहले के तीन महीनों में हमें दी। खोए मुनाफ़े, छूटी बुकिंग या साख के नुक़सान के हम ज़िम्मेदार नहीं।

10. समझौता ख़त्म करना

आप रिफंड पॉलिसी के तहत कभी भी बंद कर सकते हैं। हम 30 दिन की सूचना पर, या धारा 7 टूटने पर तुरंत, आपका सब्सक्रिप्शन ख़त्म कर सकते हैं। ख़त्म होने पर, कहने पर आपका डेटा निर्यात करके देंगे और फिर प्राइवेसी पॉलिसी के अनुसार मिटा देंगे।

11. लागू क़ानून

इन शर्तों पर भारत का क़ानून लागू है। इनसे उठे किसी भी विवाद पर कोलकाता, पश्चिम बंगाल की अदालतों का ही अधिकार होगा।

12. संपर्क और शिकायत अधिकारी

Pakka के मालिक, और Information Technology Act, 2000 व उसके नियमों के तहत शिकायत अधिकारी (Grievance Officer), हैं Apoorv Saraogee — apoorv@outlook.com। इन शर्तों के सवाल, सपोर्ट, प्राइवेसी अनुरोध और शिकायतें — सब इसी पते पर; संपर्क पेज पर मैसेज बॉक्स भी है।